उज्जैन। लोटी स्कूल की जमीन को प्रशासन ने शासकीय बताते हुए 40 वर्षाे से काम कर रही कई कम्पनी मालिकों को नोटिस भेजकर बुधवार को अतिक्रमण से हटाने की कार्रवाई शुरू की है।
लोटी स्कूल परिसर में प्रशासन की टीम ने 5 उद्योगों को हटाया है।तहसीलदार रुपाली जैन की कोर्ट से लोटी स्कूल की करीब 2800 स्क्वेयर मीटर की जमीन को शासकीय बताते हुए 8 फैक्ट्री संचालको को जमीन पर अतिक्रमण का नोटिस थमाया। नोटिस मिलने के बाद उद्योग संचालको में हड़कंप मच गया। नोटिस मिलने के बाद मंगलवार को उद्योगपतियों का दल कर्मचारियों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचा था। लेकिन कलेक्टर ने अतिक्रमण की बात को लेकर तहसीलदार से मिलने को कहा था।
आज एसडीएम एलएन गर्ग, तहसीलदार रुपाली जैन सहित अधिकारी लोटी स्कूल परिसर स्थित भूमि सर्वे क्रमांक 3766 पर काबिज 8 उद्योगपतियों में से 5 उद्योगों को हटाने के लिए पहुंचा, यहाँ पर क्राउन स्टील वर्क्स के प्रोपराइटर फजल हुसैन,जैन फैब्रिकेटर प्रोपराइटर प्रवीण जैन,खान केमिकल प्रोपराइटर यूनुस खान,कन्हैया लाल मरमट और दिलीप जोशी के अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की। जो की शाम तक चलेगी।
तहसीलदार रुपाली जैन ने बताया कि कई वर्षाे से 8 उद्योग का सरकारी जमीन पर कब्ज़ा था। इनमे से आज 5 पर कार्रवाई की गई है। अगले तीन की भी 25 जुलाई को सुनवाई है। इसके बाद बचे हुए अतिक्रमण को हटाया जाएगा।