BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 3, 2024, 11:16 am
BIG REPORT : नीमच एसपी जायसवाल ने मनासा एवं कुकड़ेश्वर थाने का किया निरीक्षण, तैनात सभी अधिकारी कर्मचारी को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर

Share On:-

मनासा। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को पुलिस इकाईयों का औचक निरीक्षण कर पुलिस की कार्य प्रणाली की समय-समय पर समीक्षा हेतु दिशा निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा रविवार की देर रात 11 बजे करीब अनुभाग मनासा अन्तर्गत पुलिस थाना मनासा एवं कुकडेश्वर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य रुप से हवालात को चैक किया गया, जिसमें हवालात में साफ-सफाई रखने, हवालातों के रोशनदान को बंद करने एव हवालात के अन्दर बने शौचालय की साफ-सफाई हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिती के बारे में जानकारी ली एवं सीसीटीवी कैमरो को लगातार चालु रखने एवं सीसीटीवी कैमरों का बेकअप सिस्टम बेहतर रखने हेतु थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया। यदि सीसीटीवी कैमरो में किसी प्रकार की समस्या होती है तो उसके बारे में त्वरित रुप से वरिष्ठ कार्यालय को अवगत कराया जावे एवं सीसीटीवी कैमरो की स्क्रीन थाना प्रभारी के कक्ष के साथ-साथ एक ओर अतिरिक्त स्क्रीन थाने के एचसीएम कक्ष में लगाने हेतु निर्देशित किया। थाने के रजिस्टर गुण्डा, एचएस, जिला बदर रजिस्टर चौक कर सीसीटीएनएस एंट्री में मुख्य रुप से माननीय न्यायालय से प्राप्त संमस वांरट को तामील कराकर उसी माध्यम से वापस माननीय न्यायालय को भेजने हेतू निर्देशित किया। थानें के सभी रजिस्टर को अपडेट रखने एवं साफ सफाई व्यवस्थित रखने हेतु निर्देशित किया गया निरीक्षण के दौरान अपराध रजिस्टर वारंट तामीली एमएलसी रजिस्टर, गुण्डा, एचएस फाईल स्थाई वारंट फाईल का अवलोकन कर निरीक्षण किया गया। साथ ही थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियो एवं आदतन आरोपीयो के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE