सिंगरौली। जिला रोजगार अधिकारी सीमा बर्मा ने बतया कि जिले के बेरोजगार युवक युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय, सिंगरौली द्वारा 11 सितम्बर 2024 को रोजगार मेला सह कैरियर कांउसिलिंग का आयोजन रोजगार कार्यालय परिसर में आयाजत किया जा रहा है, मेले में इच्छुक आवेदक महिला एवं पुरूष उपस्थित होकर योग्यता अनुसार कम्पनियों में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। मेले में भाग लेने वाली कम्पनिया रिलायंस सासन पावर, नौकरी फाई , एस मोटर, स्वतंत्र माइक्रो फायनेस लिमिटिडे, यशस्वी ग्रुप, एलआईसी, आर्या वेंचर, एवं कम्पनियो में अभ्यथर्पी अपनी योग्यता अनुसार आवेदन कर सकते है। रोजगार अधिकारी ने बताया कि शामिल होने वाले इच्छुक अभ्यर्थियो की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वंछित शैक्षणिक योग्यता 5 वी पास से 12 वी आईटीआई, पालीटेक्निक, बीटेक डिग्री, स्नातक होनी चाहिए। तथा आवश्यक दस्तावेज में बायोडाटा दो प्रति, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र वा फोटोकापी, दो पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड एवं रोजगार पंजीयन होना आवश्यक है।