BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 9, 2024, 10:22 am
BIG NEWS : नई मौसम प्रणालियां सक्रिय, अगले तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट, आज उज्जैन, आगर, मंदसौर, नीमच में तेज बारिश की संभावना, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। प्रदेश में नई मौसम प्रणालियों के चलते झमाझम बारिश होगी। जबलपुर-रीवा समेत चार संभागों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, एमपी में 13 सितंबर तक रुकरुक कर वर्षा होने की संभावना है।


नई मौसम प्रणालियां सक्रिय
प्रदेश में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम बन रहा है। वही ओडिशा के पास डिप्रेशन एक्टिव है। नई मौसम प्रणालियों के से अगले तीन से चार दिन झमाझम बारिश होने की संभावना है। नए वेदर सिस्टम के चलते कहीं हल्की तो कहीं तेज वर्षा होने के आसार है।


आज इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, आज सोमवार को छतरपुर, टीकमगढ़, शिवपुरी, मुरैना, श्योपुरकलां, रीवा,भोपाल, रायसेन, राजगढ़, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, झाबुआ, धार, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, शिवानी, बालाघाट, इंदौर, उज्जैन, आगर, मंदसौर, नीमच और अनूपपुर में भारी बारिश हो सकती है।


रविवार को इन इलाकों में गरजे बादल
एमपी में रविवार को भोपाल, उज्जैन, रतलाम, खजुराहो, मलाजखंड, धार, बालाघाट, बैतूल, पचमढ़ी और गुना में हल्की बरसात हुई। नर्मदापुरम के इटारसी और राजगढ़ के सारंगपुर में बारिश की रिमझिम फुहारें देखने को मिली।


यहां सामान्य से अधिक वर्षा
एमपी में अब तक 36.4 इंच बारिश हो चुकी है, जो सीजन में होने वाली बारिश का 98 प्रतिशत है। प्रदेश में सामान्य तौर पर 37.3 इंच पानी गिरता है। यानी सामान्य बारिश का कोटा पूरा होने में 1 इंच से भी कम बरसात की जरूरत है। भोपाल, ग्वालियर समेत 28 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हो चुकी है। श्योपुर में सबसे ज्यादा 169 फीसद बारिश रिकॉर्ड की गई है। जबकि सबसे कम रीवा में 60 प्रतिशत यानी 23.3 इंच बारिश हुई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE