धार। मंत्री, नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य विभाग म.प्र. शासन एवं जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक 12 सितंबर को दोपहर 02 बजे जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की जाएगी। विभागीय समीक्षा में नगरीय प्रशासन, प्रधानमंत्री सड़क विभाग, जनजातीय कार्य विभाग/शिक्षा विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, राजस्व विभाग, कृषि विभाग, खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग, खनिज विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जल संसाधन, विद्युत विभाग, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण विभाग, उद्योग विभाग, श्रम विभाग, पशुपालन विभाग, ग्रामीण विकास विभाग शामिल हैं।