मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के रूधि का पुरा में मोबाइल पर बात करते देख पत्नी की बेरहमी से पिटाई करने और हत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं सोमवार दोपहर को हुए इस हादसे के बाद पीड़िता मंगलवार को कैलारस थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई।
पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, रूधि का पुरा निवासी सोनू कुशवाह ने अपनी पत्नी सरिता को मोबाइल फोन पर बात करते देखा। इससे नाराज होकर पति सोनू ने सरिता को गालियां देना शुरू कर दिया और बाद में अपने बड़े भाई वीरेंद्र कुशवाह और भाभी रीना कुशवाह को बुलाकर पत्नी को घर से बाहर निकालकर मारपीट की।
घटना के दौरान, किसी ग्रामीण ने इस मारपीट का वीडियो बना लिया। वीडियो में साफ देखा गया कि जब सरिता बेहोश होकर जमीन पर गिर गई, तो आरोपी पति सोनू ने उसके गले पर पैर रखकर उसे जान से मारने की कोशिश की। लेकिन सरिता की किस्मत अच्छी थी कि उसकी जान बच गई।
पिटाई के बाद आरोपी पति, जेठ और जेठानी उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर अपने घर चले गए। इसके बाद सरिता ने अपने मायके से पिता को बुलाया और उनके साथ कैलारस थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने घटना के वीडियो को देखकर आरोपी पति सोनू कुशवाह, जेठ वीरेंद्र और जेठानी रीना के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने मारपीट और शांति