दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले की भांडेर तहसील में एसडीएम नीरज शर्मा के साथ झूमा झटकी का मामला सामने आया है। मौके पर मौजूद पुलिस ने बीच बचाव कराया और आंदोलनकारियों को शांत किया। पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच में जुटी हुई है। घटना का वीडियो मंगलवार देर शाम सामने आया है। भांडेर एसडीओपी का कहना है कि आरोपियों पर कार्रवाई की जा जाएगी।जानकारी के मुताबिक भांडेर में तहसील के सामने धरने पर बैठे प्रजापति समाज द्वारा उत्पात का मामला सामने आया है। समाज जाति प्रमाण पत्र को लेकर करीब 10 दिन से बिना परमिशन के धरने पर बैठे थे। पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा उन्हें लगातार धरना बंद करने की चेतावनी दे रहा था। इस दौरान लोग बिना परमिशन के अवैध कनेक्शन लिए थे।
प्रजापति समाज के लोग धरना-प्रदर्शन के करते हुए मंगलवार देर शाम पुलिस और प्रशासन आंदोलनकारियों को समझाने ने पहुंचा। तो इस दौरान दोनो में झड़प हो गई। आंदोलन कारियो में इस दौरान भांडेर एसडीएम नीरज शर्मा से झूमा झटकी कर दी। मौके पर पहुंचे भांडेर एसडीओपी कार्णिक श्रीवास्तव ने बीच बचाव कराया।इस दौरान बिजली कंपनी के अधिकारियों अवैध बिजली कनेक्शन को काटा और टेंट वाला अपना टेंट लेकर चला गया।
वही इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। जल्द आरोपियों चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।