देवास। शहर मे इन दिनों बदमाशों के होसले बुलंद होते जा रहे है। बदमाश विभिन्न प्रकार का नशा कर उपद्रव मचा रहे है। इन बदमाशों मे पुलिस का भी खौफ नहीं है। ताज़ा मामला शहर के गणेशपुरी बालगढ़ का है जँहा पर देर रात को कुछ बदमाशों ने स्वर्गीय ॐ प्रकाश मीणा के मकान पर पत्थर बरसाए। जिससे कांच क़ी खिड़किया टूट गई और पत्थर घर के अंदर गिरे। गनीमत रहीं क़ी घर मे सो रहे लोगो को चोंट नहीं आई। फरियादि ने पुलिस को सुचना देकर कार्यवाही क़ी मांग क़ी है।