BREAKING NEWS
BIG NEWS : देशभर में चर्चा का विषय बना अशोक अरोरा का.. <<     KHABAR : 24 घंटे का अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानीं तो.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे कमलेश गुप्ता (विक्की), परिवार.. <<     KHABAR : चंबल नदी अवैध रेत खनन से मुक्त, सीईसी ने.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और वृश्चिक राशि के लिए सफलता के नए.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 11, 2024, 11:37 am
BIG REPORT : कलेक्टर ने स्वच्छता गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की आमजन से की अपील, सेवा पखवाड़ा के तहत जिलेभर में आयोजित होंगी अनेक गतिविधियां, पढ़े खबर 

Share On:-

सीहोर। स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता की थीम पर 14 सितंबर से 02 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। जिले में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
कलेक्टर प्रवीण सिंह ने सभी आमजन से स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत श्रमदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता का हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि जिले की सभी ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में जहां भी कचरा जमा है, उन सभी स्थानों की साफ सफाई की जाएगी। इसके साथ सभी शासकीय कार्यालयों की साफ-सफाई का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इस अवसर पर उन्होंने सभी आमजन से अपील की है कि, सभी अपने घरों, दुकानों, गलियों, कार्यस्थल एवं अपने निवास क्षेत्र में स्वच्छता के लिए श्रमदान करें। उन्होंने कहा कि सभी स्वच्छता के लिए आयोजित गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लें एवं अपने नगर अपने गांव को सुंदर और स्वच्छ बनाएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE