इन्दौर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. एस. सैत्या तथा सिविल सर्जन डॉ.जी.एल. सोडी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मनकक्ष टीम इंदौर द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देपालपुर में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार का आयोजन किया गया। साथ ही फिक्स्ड डे ओपीडी का संचालन भी किया गया। सेमिनार मे डॉ. सुषमा बोरीवाल, डॉ. पलक विनायक, डॉ. विक्रम सिधु, डॉ. स्मित पलन आदि उपस्थित थे। सेमिनार आयोजित करने में बी.एम.ओ. देपालपुर डॉ. अभिलाष धाकड़ का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
सेमिनार में मनोचिकित्सक एवं प्रभारी मनकक्ष डॉ. बलराम पाटीदार, क्लीनिकल सायकोलॉजिस्ट डॉ. पूर्णिमा सोनकर एवं सायकायट्रिक नर्सिंग ऑफिसर रामविलास धाकड़ ने मरीज़ों को संबोधित करते हुए "Change the Narrative on Suicide" एवं "Let's talk" विषय पर चर्चा करते हुए आत्महत्याएँ रोकने हेतु उपायों की जानकारी दी। साथ ही उपस्थित डॉक्टर्स एवं ट्रेनी नर्सिंग विद्यार्थियों को मैं भी गेटकीपर अभियान के तहत गेटकीपर कार्ड आवंटित किए गये। इस दौरान उपस्थित मरीज़ों के मानसिक स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग भी की गयी।। चिह्नित मरीज़ों को उपचार तथा काउंसलिंग सेवायें प्रदान करते हुए जिले में उपस्थित मनकक्ष, नि:शुल्क परामर्श सेवा टेली मानस (14416) व मनहित एप के विषय में भी जानकारी प्रदान की गयी एवं आई.इ.सी. मटेरियल वितरित किया गया।