BREAKING NEWS
BIG NEWS : देशभर में चर्चा का विषय बना अशोक अरोरा का.. <<     KHABAR : 24 घंटे का अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानीं तो.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे कमलेश गुप्ता (विक्की), परिवार.. <<     KHABAR : चंबल नदी अवैध रेत खनन से मुक्त, सीईसी ने.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और वृश्चिक राशि के लिए सफलता के नए.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 11, 2024, 11:43 am
BIG REPORT : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक, जिले में अगले 24 घंटे के लिए भारी बारिश की चेतावनी, इस समय सतर्क रहे एवं मैदानी अमले को सक्रिय रखे- कलेक्टर, एसडीईआरएफ का एक दल इंदौर से बुलवाया, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा मंगलवार 1.30 बजे समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली गयी। बैठक में कलेक्टर ने समस्त जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि मौसम विभाग द्वारा जिले में अगले 24 घंटे के लिए भारी बारिश की चेतावनी है, इस समय सतर्क रहे एवं मैदानी अमले को सक्रिय रखे, एसडीईआरएफ का एक दल इंदौर से बुलवाया जा चुका है, आपदा प्रबंधन के सभी साधनों का विकेंद्रीकरण कर किसी भी अप्रिय स्थिति के लिए तैयार रहे और त्वरित कार्यवाही करें।
कलेक्टर नेहा मीना द्वारा पोषण ट्रेकर पर हितग्राहियों के पंजीकरण कर संपूर्ण कार्यवाही करने, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की लक्ष्य पूर्ति के संबंध में राणापुर में धीमी गति के कारण सीडीपीओ को नोटिस देने के निर्देश दिये। वनाधिकारों से संबंधित सामुदायिक दावों के निराकरण हेतु अनुविभाग स्तरीय समिति के गठन के निर्देश दिए गये। भू-आवंटन के लंबित प्रकरणों के संबंध में जानकारी देकर फॉलो अप करने हेतु निर्देशित किया गया।
विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना, टंट्या भील योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना आदि की प्रगति रिपोर्ट देखकर, स्वरोजगार के विभिन्न योजनाओं के तहत जिले वासियों तक लाभ पहुंचाने हेतु लंबित प्रकरणों के तहत कार्यवाही करें एवं प्रत्येक प्रकरण का फॉलोअप करें । प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और शहरी के तहत लक्ष्य एवं स्वीकृत के संबंध में त्वरित कार्यवाही करते हुए लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निर्देशित किया।
कलेक्टर द्वारा समस्त पंचायतों में सोशल ऑडिट कराए जाने, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत ट्रेनिंग सेंटर्स के क्रियान्वयन, जाति प्रमाण पत्रों के ऑफलाइन एवं ऑनलाइन गैप को कम करने, विद्यालयों में एनरोलमेंट, साइकिल वितरण, गोवंश को गौशाला में प्रतिस्थापन करने संबंधी समीक्षा की गयी। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर अक्षयसिंह मरकाम, डिप्टी कलेक्टर हरिशंकर विश्वकर्मा, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग निशा मेहरा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एस बघेल एवं समस्त जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE