इन्दौर। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत आज महू विकासखण्ड के सरपंच एवं सचिव का एक दिवसीय उन्मुखीकरण/प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सभागृह प्रशासनिक संकुल महू जिला इंदौर में किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अध्यक्ष जनपद पंचायत महू सरदार मालवीय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत महू पंकज धरोटिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग रामनिवास बुधौलिया एवं परियोजना अधिकारी रेखा शर्मा और महू विकासखण्ड के सरपंच एवं सचिव उपस्थित रहे।
उक्त उन्मुखीकरण/प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष बाल कल्याण समिति पल्लवी पोरवाल द्वारा बालकों से संबंधित विभागीय योजनाओं, किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम 2015, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) 2012 के प्रावधानों एवं पूजा बछाने सामाजिक कार्यकर्ता ने घटते लिंगानुपात, बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य, हाईजीन, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के प्रावधानों एवं अविनाश यादव बाल संरक्षण अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत बालकों हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बुकलेट एवं पम्पलेट प्रदान किये गये।