झाबुआ। प्रशासन और गणेश पांडल संचालकों की गणेश विसर्जन की तैयारियों के संबंध में बैठक पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित की गई। जिसमें गणेश विसर्जन के दौरान विभिन्न तैयारियों, शांति एवं कानून व्यवस्था, क्राउड प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से गणेश विसर्जन का स्थान रंगपुरा से परिवर्तित कर मध्य प्रदेश मोटेल एमपीटी के पास किया गया। बैठक के पश्चात गणेश विसर्जन स्थान का निरीक्षण भी किया गया।
इस दौरान एसडीएम झाबुआ सत्यनारायण दर्रो, एसडीओपी रूपरेखा यादव, तहसीलदार, टीआई, नगर पालिका टीम, एमपीईबी एवं गणेश पांडाल संचालक उपस्थित रहे।