BREAKING NEWS
KHABAR : 24 घंटे का अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानीं तो.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे कमलेश गुप्ता (विक्की), परिवार.. <<     KHABAR : चंबल नदी अवैध रेत खनन से मुक्त, सीईसी ने.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और वृश्चिक राशि के लिए सफलता के नए.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 11, 2024, 12:07 pm
BIG REPORT : जिला प्रशासन की टीम ने एमपी ट्रांसको की चार बीघा जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई, लगभग 12 करोड़ रूपए मूल्य की है यह बेशकीमती जमीन, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। जिले में शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिये विशेष मुहिम जारी है। इस कड़ी में जिला प्रशासन की टीम ने मंगलवार को सिथौली रोड़ स्थित एम.पी. ट्रांसको (मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी) की चार बीघा से अधिक की बहुमूल्य जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस जमीन की कीमत लगभग 12 करोड़ रूपए अनुमानित की गई है। इस कार्यवाही से एम.पी. ट्रांसको को ग्वालियर शहर और उसके आसपास पारेषण कार्य हेतु भूमि वापस उपलब्ध हो गई है।    

एम.पी. ट्रांसको के मुख्य अभियंता ए.बी. गुप्ता ने बताया कि इस जमीन के अतिक्रमण मुक्त होने के कारण सिथौली रोड़ स्थित एम.पी. ट्रांसको के 220 के.व्ही. सबस्टेशन परिसर स्थित पारेषण भंडार को आवश्यकतानुसार विस्तारित किया जा सकेगा। सिथौली रोड़, गार्डन सिटी के आसपास एम.पी. ट्रांसको की जमीन पर कुछ लोगों ने अनाधिकृत कब्जा कर रखा था। लगातार प्रयास के बाद जिला प्रशासन की मदद से इस बेशकीमती जमीन को मुक्त कराने की कार्यवाही की गई। राजस्व विभाग ने पुलिस बल के सहयोग से ग्राम तुरारी स्थित 4 बीघा 7 विस्वा जमीन, जिसकी वर्तमान कीमत लगभग रूपये 12 करोड़ है को अतिक्रमण से मुक्त कराकर इसका कब्जा मध्य प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी को दिया।       

जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए गई टीम में तहसीलदार शिवदत्त कटारे, राजस्व निरीक्षक योगेश त्रिपाठी, शशांक पचौरी, अमर सिंह, अजीत अग्रवाल व पंकज कौशल शामिल थे। साथ ही पुलिस का भी इसमें सहयोग रहा। राजस्व विभाग की टीम द्वारा मध्य प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के मुकेश सक्सेना, रविन्द्र गुप्ता, रंजीत कुमार एवं लोकेश श्रीवास्तव को कब्जा दिलाया गया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE