नरसिहंपुर। पंचायत उप निर्वाचन- 2024 के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन शीतला पटले ने जिले की जनपद पंचायत करेली की ग्राम पंचायत ग्वारीकलां के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केन्द्र क्रमांक 174 व 175 का निरीक्षण कर यहाँ मतदान कराने पहुँचे मतदानदल के सदस्यों से चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिये।
कलेक्टर को बताया गया कि मतदान केन्द्र क्रमांक 174 में कुल 836 मतदाता हैं, जिसमें 408 पुरूष व 428 महिला मतदाता शामिल हैं। इसी तरह मतदान केन्द्र क्रमांक 175 में कुल 480 मतदाता हैं, जिसमें 249 पुरूष व 231 महिला मतदाता शामिल हैं।
कलेक्टर ने निर्देश दिये कि मतदाताओं को मतदान के करने के लिए किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होना चाहिये। उन्होंने यहां मतदाताओं और मौसम के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थायें करने के निर्देश दिये।
उल्लेखनीय है कि पंचायत उप निर्वाचन- 2024 के अंतर्गत जनपद जिले की जनपद पंचायत करेली की ग्राम पंचायतों बीतली व ग्वारीकला में उप निर्वाचन सम्पन्न होना है। इसके लिए कलेक्टर ने पूर्व में पंचायत/ क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का आदेश जारी किया है।