भोपाल। एमपी में सोयाबीन के दाम 6 हजार कराए जाने को लेकर किसान आंदोलित हैं। कांग्रेस ने 20 सितंबर को एमपी के सभी जिलों में किसान न्याय यात्रा और ट्रैक्टर रैली निकालने का ऐलान किया है। सोयाबीन की एमएसपी पर खरीदी कराने को लेकर 24 घंटे में ही बड़ा फैसला हो गया। प्रदेश सरकार ने सोयाबीन का एमएसपी 4892 रुपए प्रति क्विंटल करने का प्रस्ताव मंगलवार को कैबिनेट से मंजूर कराकर केंद्र को भेजा। यह प्रस्ताव मिलने के तत्काल बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे मंजूरी दे दी।
एमपी के किसान सोयाबीन के दाम 6 हजार रुपए कराने और एमएसपी पर खरीदी की मांग को लेकर बीते 20 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। कई संगठन और राजनीतिक दल भी इस आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं। कांग्रेस ने मंगलवार को पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के नेतृत्व में मंदसौर जिले के गरोठ विधानसभा क्षेत्र में ट्रैक्टर रैली निकाली थी।