बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में हजारों की संख्या में लोगो ने सहारा इंडिया कम्पनी में अपना पैसा जमा किया था। डेली कलेक्शन और एफडी के तौर पर जमा लाखो रुपया जमा करने के बाद भी लोगो को सहारा इंडिया कम्पनी से अपना पैसा नही मिल पा रहा है।
जिसे लेकर लोग बड़ी संख्या में जिला कलेक्टर से गुहार लगाने पहुँचे यहाँ लोगो ने कलेक्टर को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री ने नाम ज्ञापन देकर सहारा इंडिया कम्पनी से अपना पैसा वापस दिलाये जाने की मांग की।
दरअसल सहारा इंडिया कम्पनी के चेयरमैन की मौत होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने भारत सरकार से उनकी बची हुई सम्पत्ति बेचकर खाताधारकों को पैसा लौटाने को कहा था लेकिन आजतक खाताधारकों को उनकी एफडी और डेली कलेक्शन की राशि नही अदा की गई। जिसे लेकर लोगो मे अपनी जिंदगी भर की कमाई पूंजी डूबने का डर सता रहा है।