बडवानी। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बड़वानी की प्राचार्य डॉ. वीणा सत्य के संरक्षण में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब का गठन किया गया।
प्राचार्य डॉ. सत्य ने बताया कि क्लब कॉलेज में अध्ययन करने वाले युवाओं को निर्वाचन प्रक्रिया के सम्बन्ध में जागरूक और शिक्षित करेगा। प्रतिभाशाली विद्यार्थी अनुष्का शर्मा, बादल धनगर और नागार्सिंह डावर को कैम्पस एम्बेसडर तथा प्रीति गुलवानिया और वर्षा मुजाल्दे को क्लब का प्रुमख सहयोगी बनाया गया है। डॉ. मधुसूदन चौबे नोडल अधिकारी की भूमिका का निर्वाह करेंगे। क्लब में दो सौ विद्यार्थियों को सदस्य बनाया गया है। वर्षा मुजाल्दे ने बताया कि अठारह वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को मतदाता बनने में मदद की जायेगी और निर्वाचन के समय मताधिकार का प्रयोग करने की प्रेरणा दी जायेगीं। डॉ. सत्य ने कैम्पस एम्बेसेडर्स और सहयोगी सदस्यों को चयन पत्र सौंपे तथा भारतीय लोकतंत्र की मजबूती में निरंतरता और गंभीरता से योगदान देने का सन्देश दिया।