बड़वानी। राज्य पोषित योजना अंतर्गत वर्ष 2024-25 में राज्य के अन्दर (तीन दिवसीय) कृषक प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम हेतु जिले के 30 कृषकों के दल को गीता चौहान, अध्यक्ष कृषि स्थाई समिति जिला बडवानी एवं विक्रम चौहान, जिला महामंत्री एवं विभागीय अधिकारी/कर्मचारियों की उपस्थिति में दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
दल प्रभारी मनीष पाटीदार के द्वारा कृषकों को भ्रमण के लिए बड़वानी से खरगोन, खण्डवा, बुरहानपुर में कृषि विज्ञान केन्द्र खरगोन एवं खण्डवा में टमाटर, मिर्च की नर्सरी एवं रोग-कीट प्रबंधन की जानकारी, पॉली/शेडनेट हाउस में मिर्च, खीरा फसल की खेती, पिंक ताईवान अमरूद की खेती, सेवफल, संतरा की खेती, जैविक खाद उत्पादन यूनिट, कृषि महाविद्यालय खण्डवा में औषधीय फसलों का अवलोकन तथा प्रधानमंत्री सुक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन पीएमएफएमई योजना अंतर्गत स्थापित इकाई प्याज पावडर एवं डी-हाईड्रेशन की जानकारी, केला फाईबर से बने उत्पाद, केला चिप्स यूनिट, नसाला उद्योग तथा उत्पादन संबंधी जानकारी का अवलोकन कराया जाएगा।