BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर जावद पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : जान हथेली पर रखकर बचाते हैं लोगों की.. <<     दतिया उपचुनाव: कार्यकर्ताओं के सम्मान पर आंच.. <<     शिवपुरी में कचरे के ढेर लगने की नौबत, सफाई.. <<     NEWS : दिशा बैठक में विकास कार्यों की हुई गहन.. <<     VIDEO NEWS: 'बेटी को इंसाफ दो'... नीमच में एबीवीपी का.. <<     VIDEO NEWS: फूलों की बारिश और आतिशबाजी के बीच अशोक.. <<     BIG NEWS : मल्हारगढ़ पुलिस की घेराबंदी में फंसा.. <<     KHABAR : भाजपा किसान मोर्चा नीमच की नई जिला.. <<     KHABAR : मेडल पहन बढ़े जीत के कदम, राज्य तैराकी.. <<     मुरैना से सबसे बड़ी खबर,चंबल नदी में अवैध रेत.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा,.. <<     देवास में किसानों का "ताला डालो-घेरा डालो".. <<     BIG NEWS : बच सकती थी जान? समय पर इलाज नहीं मिलने का.. <<     BIG NEWS : आईएएस, आईपीएस, आईएफएस को केंद्र की नसीहत,.. <<     KHABAR : नवागत डीआईजी सिमाला प्रसाद ने बड़वानी.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही राधा बाई यादव, परिवार में शोक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 11, 2024, 1:36 pm
KHABAR : जहा लगती है आंगनवाड़ी उस भवन में भराया पानी, इतने वर्षाे से आंगनवाड़ी संचालित तो उसके बाद भी आखिर क्यों नही हो पाया भवन स्वीकृत, पढे़ समरथ सेन की खबर 

Share On:-

बड़ौदा। जावरा तहसील के अंतर्गत आने वाले वीरपुर गांव में पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से आंगनवाड़ी केंद्र तो संचालित है किंतु यहां अभी तक आंगनबाड़ी का स्थाई भवन नहीं है स्थाई भवन नहीं होने से यहां आंगनवाड़ी पंचायत के भवन में संचालित हो रही है किंतु यह भवन भी वर्तमान में जर्जर अवस्था में है और जर्जर होने के कारण वर्तमान में बारिश के समय में पूरा भवन जिसमें पानी टपक रहा है और पानी टपकने के कारण आंगनबाड़ी भवन के अंदर ही पानी भर गया है जिससे आंगनवाड़ी भवन के अंदर बच्चे ही नहीं बैठ पा रहे हैं ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष भी यही हालात थे और बारिश के समय में पानी टपक रहा था इस वर्ष समस्या ज्यादा गंभीर है आंगनवाड़ी भवन में पानी टपकने के कारण आंगनबाड़ी भवन के आसपास गांव वालों के जो घर हैं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा आंगनबाड़ी के अंदर पानी होने के कारण आसपास के घरों के बाहर होटल पर बिठाकर आंगनबाड़ी केंद्र को संचालित किया जाता है आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चे तो आते हैं किंतु बच्चों के बैठने की व्यवस्था नहीं होने के कारण शासन की योजनाओं को लाभ जो बच्चों को मिलना चाहिए वह नहीं मिल पाता और इस कारण से भी धीरे-धीरे बच्चों का मोह यहां से छूटता जा रहा है गांव के सरपंच से जब बात हुई तो उन्होंने बताया कि इस बारे में आंगनवाड़ी भवन को लेकर मांग पत्र दिया है किंतु अभी तक भवन स्वीकृत नहीं हुआ है वही अधिकारी भी यही बात बोल रहे हैं कि अभी तक भवन स्वीकृत नहीं है और वर्तमान में यदि ज्यादा समस्या आ रही है तो आंगनबाड़ी भवन को अन्य जगह शिफ्ट कर दिया जाएगा। किंतु क्या भवन अन्य जगह शिफ्ट होना समस्या का स्थाई  समाधान है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE