BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर जावद पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : जान हथेली पर रखकर बचाते हैं लोगों की.. <<     दतिया उपचुनाव: कार्यकर्ताओं के सम्मान पर आंच.. <<     शिवपुरी में कचरे के ढेर लगने की नौबत, सफाई.. <<     NEWS : दिशा बैठक में विकास कार्यों की हुई गहन.. <<     VIDEO NEWS: 'बेटी को इंसाफ दो'... नीमच में एबीवीपी का.. <<     VIDEO NEWS: फूलों की बारिश और आतिशबाजी के बीच अशोक.. <<     BIG NEWS : मल्हारगढ़ पुलिस की घेराबंदी में फंसा.. <<     KHABAR : भाजपा किसान मोर्चा नीमच की नई जिला.. <<     KHABAR : मेडल पहन बढ़े जीत के कदम, राज्य तैराकी.. <<     मुरैना से सबसे बड़ी खबर,चंबल नदी में अवैध रेत.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा,.. <<     देवास में किसानों का "ताला डालो-घेरा डालो".. <<     BIG NEWS : बच सकती थी जान? समय पर इलाज नहीं मिलने का.. <<     BIG NEWS : आईएएस, आईपीएस, आईएफएस को केंद्र की नसीहत,.. <<     KHABAR : नवागत डीआईजी सिमाला प्रसाद ने बड़वानी.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही राधा बाई यादव, परिवार में शोक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 11, 2024, 2:33 pm
KHABAR : अनंत चतुर्दशी झांकी मार्ग से अतिक्रमण हटाने के निर्देश, कलेक्टर, पुलिस और निगम अधिकारियों ने जाने रास्ते के हाल, 17 को निकलना है झांकियां, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार निकलने वाली पारंपरिक झांकियों, अखाड़ों तथा झांकी मार्ग का बुधवार को कलेक्टर ने निरीक्षण किया। सिटी बस में सवार होकर झांकी मार्ग को देखा। व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।


सिटी बस में सफर करते हुए उन्होंने झांकी मार्ग की व्यवस्थाओं को देखा और साथ ही कई जगह सिटी बस से उतरकर रोड की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। नेताओं व अधिकारियों ने जेल रोड, राजवाड़ा, कृष्णपुरा छत्री, जवाहर मार्ग, गौराकुंड सहित अन्य झांकी मार्ग का निरीक्षण किया।


अतिक्रमण हटाने, पैंचवर्क करने, चेंबर-नालियों को कवर करने को कहा
निरीक्षण के दौरान नेताओं और वरिष्ठ अधिकारियों को कई जगह खामियां देखने को मिली। इस खामियों को तत्काल दुरुस्त करने के लिए उन्होंने अधिकारियों को कहा। रोड़ किनारे आ‌वश्यक सुधार काम करने, पैंचवर्क करने, खुले चेंबर, नालियों को कवर करने, पेड़ों की डालियां छांटने, सड़क किनारे चूरी, मुरम डालने, अतिक्रमण हटाने के साथ ही समुचित मार्ग पर उचित लाइटिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।


खजूरी बाजार से अतिक्रमण हटायारूव्यापारियों ने किया विरोध
कलेक्टर के दौरे से पहले मंगलवार को खजूरी बाजार इलाके में एक खाली प्लाट में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान व्यापारियों और अतिक्रमण हटाने गई टीम के बीच विवाद की स्थिति बन गई।


दरअसल अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाली झांकी के लिए नगर निगम रास्ते के अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई कर रहा है। इसके चलते मंगलवार सुबह निगम का अमला खजूरी बाजार सहित अन्य स्थानों पर पहुंचा। यहां जेसीबी से खाली पड़े प्लॉट से कबाड़ का सामान हटा दिया गया।


नगर निगम के रिमूवल अमले ने आज सुबह खजूरी बाजार स्थित गोपाल रावत के मकान नंबर 620 पेन वर्ल्ड के खिलाफ कार्रवाई कर उसे जमींदोज किया। नगर निगम जोन 20 की भवन अधिकारी पल्लवी पाल ने बताया कि अनंत चतुर्दशी पर चल समारोह निकलेगा, जबकि खजूरी बाजार का यह जर्जर भवन खतरनाक हो चुका था।


इसे तोड़ने के लिए कई ई-नोटिस नोटिस दिए गए, लेकिन मालिक ने उसे तोड़ने की कार्रवाई नहीं की। इसके चलते मंगलवार को निगम के रिमूवल अमले ने जर्जर मकान का हिस्सा तोड़ दिया। इस मौके पर भवन निरीक्षक नवीन बुंदेला, रिमूवल प्रभारी बबलू कल्याणे सहित बड़ी संख्या में निगमकर्मी मौजूद थे।


​​​​​​शाम में व्यवस्थाओं संबंधित बैठक
शाम 5 बजे अनंत चतुर्दशी चल समारोह की व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक भी लेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE