अशोकनगर। कलेक्ट्रेट कार्यालय में बुधवार को कांग्रेस ने सोयाबीन के फसलों की दाम बढ़ाने की मांग का ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने सोयाबीन को ₹6 हजार रुपए प्रति क्विंटल किए जाने की मांग रखी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सोयाबीन का भाव 4 हजार रुपए प्रति क्विंटल है जबकि आज से ठीक 12 साल पहले भी ₹4 हजार रुपए क्विंटल था।
इस दौरान ज्ञापन देने आए कांग्रेसी कार्यकर्ता व विधायक हरीबाबू राय ने बताया कि प्रदेश में लगभग 70 प्रतिशत किसानों की आबादी खेती पर आधारित है। वर्ष 2020-21 में सोयाबीन के दाम ₹10 हजार रुपए प्रति क्विंटल पहुंच गए थे लेकिन कुछ ही सालों से लगातार गिरावट हो रही है।
अन्य सभी चीजों के दाम बढ़ रहे हैं लेकिन फसलों के दाम घटे हैं जिसके कारण से अब सोयाबीन के दाम काम हो गए हैं, जिससे किसानों की लागत भी नहीं निकाल पाती है। कांग्रेस ने सोयाबीन की फसल को ₹6 हजार रुपए प्रति क्विंटल किए जाने की मांग की है। इस दौरान अशोकनगर विधायक हरीबाबू रैली शामिल रहे।