BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर जावद पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : जान हथेली पर रखकर बचाते हैं लोगों की.. <<     दतिया उपचुनाव: कार्यकर्ताओं के सम्मान पर आंच.. <<     शिवपुरी में कचरे के ढेर लगने की नौबत, सफाई.. <<     NEWS : दिशा बैठक में विकास कार्यों की हुई गहन.. <<     VIDEO NEWS: 'बेटी को इंसाफ दो'... नीमच में एबीवीपी का.. <<     VIDEO NEWS: फूलों की बारिश और आतिशबाजी के बीच अशोक.. <<     BIG NEWS : मल्हारगढ़ पुलिस की घेराबंदी में फंसा.. <<     KHABAR : भाजपा किसान मोर्चा नीमच की नई जिला.. <<     KHABAR : मेडल पहन बढ़े जीत के कदम, राज्य तैराकी.. <<     मुरैना से सबसे बड़ी खबर,चंबल नदी में अवैध रेत.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा,.. <<     देवास में किसानों का "ताला डालो-घेरा डालो".. <<     BIG NEWS : बच सकती थी जान? समय पर इलाज नहीं मिलने का.. <<     BIG NEWS : आईएएस, आईपीएस, आईएफएस को केंद्र की नसीहत,.. <<     KHABAR : नवागत डीआईजी सिमाला प्रसाद ने बड़वानी.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही राधा बाई यादव, परिवार में शोक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 11, 2024, 2:53 pm
KHABAR : दिल्ली-मुंबई में पदस्थ कर्मचारियों का गृह भाड़ा भत्ता बढ़ा, अधिकारियों-कर्मचारियों को अब मूल वेतन का 30 प्रतिशत मिलेगा भत्ता, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। राज्य सरकार ने दिल्ली और मुंबई में पदस्थ मध्य प्रदेश शासन के अधिकारियों और कर्मचारियों का गृह भाड़ा भत्ता बढ़ा दिया है। अब उन्हें छठे वेतनमान में मूल वेतन की 30 प्रतिशत राशि भत्ते के रूप में दी जाएगी। हालांकि यह राशि भी कम है, क्योंकि वर्तमान में प्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों को सातवां वेतनमान दिया जा रहा है।


मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को 1 सितंबर 2012 से छठे वेतनमान के आधार पर गृह भाड़ा भत्ता दिया जा रहा है। जबकि दिल्ली और मुंबई महानगरों में पदस्थ प्रदेश के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पांचवें वेतनमान के आधार पर यह भत्ता दिया जा रहा था। इन शहरों में पदस्थ कर्मचारियों की शिकायत थी कि उन्हें महंगाई दर के हिसाब से गृह भाड़ा भत्ता नहीं मिल रहा है, जबकि महंगाई के चलते इन शहरों में मकानों का किराया बहुत ज्यादा है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने इन कर्मचारियों के लिए गृह भाड़ा भत्ते का फिर से निर्धारण किया है। इस संबंध में वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE