झाबुआ। शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय झाबुआ में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में एकलव्य योजना अंतर्गत डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लिए सिविल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच में प्रवेश हेतु रिक्त सीटों पर संस्था स्तर की काउंसिलिंग आयोजित की जा रही है। इच्छुक 10 वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी संस्था स्तरीय काउंसिलिंग में भाग लेने के लिए 11 सितम्बर 2024 से 15 सितम्बर 2024 तक वेबसाइट https://dte.mponline.gov.in/ पर रजिस्ट्रेशन कर एवं रजिस्ट्रेशन में उल्लेखित प्रमाण-पत्रों की मूलप्रति के साथ 15 सितम्बर 2024 को प्रातः 10.30 बजे महाविद्यालय में उपस्थित होकर प्रवेश का अवसर प्राप्त कर सकते है।