नीमच। जिला पुलिस ने थाना रतनगढ़ के अपराध क्रमांक 183/2024 धारा 310 (4), 310 (5) भारतीय न्याय संहिता एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट में फरार आरोपी राजकुमार उर्फ बिल्ला पिता रामगोपाल उम्र 24 वर्ष और विशाल शर्मा उर्फ राजा पंडित पिता विलियम शर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी फतेहाबाद प्रतापपुरा आगरा उत्तरप्रदेश के बारें में सूचना देने वाले को इनाम देने की उद्घोषणा की हैं। जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। इन दोनों आरोपियों की सूचना देने वाले 07423-228000, 7049101042, 7049142060 एवं 7049142145 नम्बर पर संपर्क करें।