सतना। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) गृह मंत्रालय भारत सरकार निर्देशानुसार 16 से 28 सितंबर तक एनडीआरएफ की टीम सतना जिले में फेम एक्सरसाइज के लिए आयेगी। इस दौरान एनडीआरएफ की टीम 15 सितंबर को सतना आकर विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न आपदा संवदेनशील क्षेत्र तथा प्रमुख आकस्मिक इकाईयों का भ्रमण कर डाटा एकत्रित करेगी। जिला आपदा प्रबंधन योजना का अध्ययन कर यह टीम बेहतर आपदा प्रबंधन एवं समन्वय के लिए आवश्यक कार्यवाही भी करेगी। कलेक्टर अनुराग वर्मा ने फेम एक्सरसाइज के सफल आयोजन के लिए एनडीआरएफ की टीम के जिला प्रशासन एक अन्य एजेंसियों से समन्वय स्थापित करने डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड सतना को लाइजनिंग आफीसर नियुक्त किया है।