BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर जावद पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : जान हथेली पर रखकर बचाते हैं लोगों की.. <<     दतिया उपचुनाव: कार्यकर्ताओं के सम्मान पर आंच.. <<     शिवपुरी में कचरे के ढेर लगने की नौबत, सफाई.. <<     NEWS : दिशा बैठक में विकास कार्यों की हुई गहन.. <<     VIDEO NEWS: 'बेटी को इंसाफ दो'... नीमच में एबीवीपी का.. <<     VIDEO NEWS: फूलों की बारिश और आतिशबाजी के बीच अशोक.. <<     BIG NEWS : मल्हारगढ़ पुलिस की घेराबंदी में फंसा.. <<     KHABAR : भाजपा किसान मोर्चा नीमच की नई जिला.. <<     KHABAR : मेडल पहन बढ़े जीत के कदम, राज्य तैराकी.. <<     मुरैना से सबसे बड़ी खबर,चंबल नदी में अवैध रेत.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा,.. <<     देवास में किसानों का "ताला डालो-घेरा डालो".. <<     BIG NEWS : बच सकती थी जान? समय पर इलाज नहीं मिलने का.. <<     BIG NEWS : आईएएस, आईपीएस, आईएफएस को केंद्र की नसीहत,.. <<     KHABAR : नवागत डीआईजी सिमाला प्रसाद ने बड़वानी.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही राधा बाई यादव, परिवार में शोक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 11, 2024, 4:45 pm
KHABAR : दादा पर बयान, सांसद से बीजेपी विधायक सिद्धार्थ हुए नाराज, जनार्दन मिश्रा ने कहा था- श्रीनिवास तिवारी भगवान कहलाते, जीवन में एक गड्‌ढा नहीं भर पाए, पढे़ खबर

Share On:-

रीवा। भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान पर उनकी ही पार्टी के विधायक सिद्धार्थ तिवारी नाराज हो गए हैं। विधायक ने कहा है कि अगर मुझसे व्यक्तिगत दिक्कत है तो सांसद मुझे बताएं, मेरे स्वर्गीय दादा को टारगेट करना बंद करें।


सांसद ने रविवार को शहर के सुभाष चौराहे पर ओवब्रिज के लोकार्पण कार्यक्रम में कहा था, श्अगर आज शहर की सड़क में एक गड्ढा होता है तो अखबार की सुर्खियां बन जाती हैं। लेकिन, कभी यहां की सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे हुआ करते थे। तब यहां के नेता श्रीनिवास तिवारी हुआ करते थे। वे यहां सर्वे-सर्वा माने जाते थे। जबकि, वे अपने जीवन में एक गड्ढा तक नहीं भरवा पाए। फिर भी उन्हें दइयू (भगवान) कहा जाता था। उनके लिए एक विशेष नारा भी दिया जाता था।


इसी बयान पर मंगलवार को कांग्रेस भी नाराजगी जता चुकी है। अब त्योंथर सीट से विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने इस बयान को निंदनीय और आपत्तिजनक बताया है। उन्होंने पार्टी फोरम में भी इसकी शिकायत की है।


भाजपा विधायक, सांसद के बयान से क्यों नाराज?
विधायक सिद्धार्थ तिवारी, रीवा से कांग्रेस के कद्दावर नेता व मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष रहे श्रीनिवास तिवारी के पोते हैं। श्रीनिवास तिवारी की गिनती आज भी रीवा के सबसे लोकप्रिय नेताओं में की जाती है। उनका निधन 19 जनवरी 2018 को 91 वर्ष की आयु में हुआ था।


सिद्धार्थ तिवारी 18 अक्टूबर 2023 को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। राजनैतिक जानकारों का मानना था कि सिद्धार्थ ने बहुत आसानी से खुद को भाजपा की रीति-नीति में ढाल लिया।


विधायक बोले- दिवंगत हो जाने के बाद टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण
विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने कहा, श्किसी भी व्यक्ति के दिवंगत हो जाने के बाद उन पर अभद्र टिप्पणी को सही नहीं ठहराया जा सकता। सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने उनका वक्तव्य सुना, बेहद ही निंदनीय है।


उन्होंने कहा, श्मुझे पता नहीं क्यों टारगेट किया जा रहा है। अगर मुझसे कोई नाराजगी है, तो सीधे मुझसे बात करनी चाहिए। मेरे दादा ने अपने राजनैतिक जीवन के 75 साल जनता की सेवा में बिताए। इसकी गवाही रीवा के लोग दे सकते हैं। उन्होंने रीवा में इतना काम किया है, जिसे मैं भी बताने में सक्षम नहीं हूं। मैंने पार्टी फोरम में भी अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE