भोपाल। हिंदी भवन में 29 सितंबर (रविवार) को ब्राह्मण एकता अस्मिता सहयोग व संस्कार मंच ने प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया है। जहां ब्राह्मण समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
मंच के अध्यक्ष पं. राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि पिछले पच्चीस वर्षों से लगातार समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा की इनमें से हजारों युवा आज देश के विभिन्न सरकारी विभागों, निजी कंपनियों और शैक्षणिक संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं। कुछ तो विदेशों में जाकर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।
इस वर्ष भी कक्षा पांचवीं से लेकर प्रोफेशनल डिग्री तक प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को नगद पुरस्कार, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही, राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त प्रोफेसर, पत्रकार, कवि, खिलाड़ी, राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता भी सम्मानित होंगे।
विद्यार्थी यहां भेजें अंकसूची
सभी प्रतिभाशाली छात्र अपनी अंकसूची, एक पासपोर्ट साइज फोटो और अपना मोबाइल नंबर 18 सितंबर तक मंच के कार्यालय (202, ज्योति शॉपिंग सेंटर, एमपी नगर जोन 1, भोपाल) में 9425004759 पर संपर्क करके जमा कर सकते हैं।
पं. राकेश चतुर्वेदी, प्रेम गुरु, लक्ष्मीनारायण शर्मा, डॉ. श्रीकांत अवस्थी, संदीप तिवारी, अरुण द्विवेदी, रूपनारायणशास्त्री, राजेश रिछारिया, सतीश पुरोहित, डॉ अरविंद मिश्रा, रमेश लिटोरिया, सतीश पुरोहित, अशोक बबेले, रमन तिवारी, आशीष पुरोहित, राजीव चतुर्वेदी, रूपेंद्रचतुर्वेदी, अंबिका प्रसाद भारद्वाज, नरेंद्र पांडे, अवधेश तिवारी, राजेश पाठक, विष्णु प्रसाद तिवारी, आर के तिवारी, अखिल मिश्रा, अजय मिश्रा, डॉ वंदना मिश्रा, वरुण रिछारिया, संगीता उपाध्याय, संध्या मिश्रा, ममता दुबे, अन्नपूर्णा रावत ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।