रीवा मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश मोहन प्रधान के मार्गदर्शन में 14 सितंबर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसमें आपसी सुलह से प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा। प्रकरणों की सुनवाई के लिए 48 खण्डपीठें गठित की गयी हैं। इनमें पीठासीन अधिकारी तथा सहयोग देने के लिए सुलहकर्ता सदस्य तैनात किये गये हैं। जिला न्यायालय परिसर रीवा के साथ-साथ तहसील न्यायालय सिरमौर, त्योंथर, मऊगंज एवं हनुमना में भी लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। जिला न्यायालय में 24 खण्डपीठ, तहसील विधिक सेवा समिति मऊगंज में 6 खण्डपीठ, सिरमौर में 6 खण्डपीठ, त्योंथर में 6 खण्डपीठ एवं तहसील विधिक सेवा समिति हनुमना में 2 खण्डपीठ गठित की गयी हैं। इसके अतिरिक्त कुटुम्ब न्यायालय, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण फोरम, औद्योगिक न्यायालय एवं श्रम न्यायालय की खण्डपीठों द्वारा भी आपसी सुलह समझौते के आधार पर प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा। लोक अदालत के दीवानी, फौजदारी, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति (क्लेम), 138 चेक बाउंस, विद्युत, श्रम, भू-अर्जन, नगर पालिका निगम, प्री लिटिगेशन प्रकरण निराकरण के लिए रखे जायेगें।
नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण के लिए खण्ड पीठ क्रमांक एक में द्वितीय जिला न्यायाधीश विक्रम सिंह, खण्डपीठ क्रमांक 2 में जिला न्यायाधीश तृत्तीय जिला न्यायाधीश रमेश रंजन चौबे, खण्डपीठ क्रमांक 3 में जिला न्यायाधीश देवेन्द्र सिंह पाल, खण्डपीठ क्रमांक 4 में जिला न्यायाधीश केशव सिंह, खण्डपीठ क्रमांक 5 में जिला न्यायाधीश आनंद गौतम तथा खण्डपीठ क्रमांक 6 में जिला न्यायाधीश प्रवीण पटेल को तैनात किया गया है। इसी तरह खण्डपीठ क्रमांक 7 में जिला न्यायाधीश पदमा जाटव, खण्डपीठ क्रमांक 8 जिला न्यायाधीश दिलीप सिंह, खण्डपीठ क्रमांक 9 में जिला न्यायाधीश संदीप श्रीवास्तव, खण्डपीठ क्रमांक 10 में जिला न्यायाधीश शशांक खरे, खण्डपीठ क्रमांक 11 में जिला न्यायाधीश संतोष कुमार तिवारी, खण्डपीठ क्रमांक 12 में जिला न्यायाधीश धर्मेन्द्र सोनी, खण्डपीठ क्रमांक 13 में जिला न्यायाधीश प्रीतिशिखा अग्निहोत्री, खण्डपीठ क्रमांक 14 में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रूपसिंह कनेल तथा खण्डपीठ 15 में वरिष्ठ खण्ड न्यायाधीश देवदत्त प्रकरणों की सुनवाई करेंगे।
इसी प्रकार खण्डपीठ 16 में न्यायाधीश अक्षत तयाल, खण्डपीठ 17 में न्यायाधीश पन्ना नागेश, खण्डपीठ 18 में न्यायाधीश ललित कुमार मईड़ा, खण्डपीठ 19 में न्यायाधीश अंजली अग्रवाल, खण्डपीठ 20 में न्यायाधीश अमित सिंह धुर्वे, खण्डपीठ 21 में अदिति अग्रवाल, खण्डपीठ 22 में कनिष्ठ खण्ड न्यायाधीश स्वाती रघुवंशी, खण्डपीठ क्रमांक 23 में कनिष्ठ खण्ड न्यायाधीश दिलीप महोर, खण्डपीठ 24 में कनिष्ठ खण्ड न्यायाधीश सृष्टि चौरसिया सुनवाई करेंगी। जबकि प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय शिवकान्त खण्डपीठ क्रमांक 25 में, अध्यक्ष जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण फोरम सुदीप कुमार श्रीवास्तव, खण्डपीठ क्रमांक 26 में, न्यायाधीश औद्योगिक न्यायालय के.के. मिश्रा खण्डपीठ क्रमांक 27 में, न्यायाधीश श्रम न्यायालय अमित नगायच खण्डपीठ क्रमांक 28 में प्रकरणों की सुनवाई करेंगे।