इंदौर। परदेशीपुरा दिगंबर जैन समाज एवं वीर बाहुबली सोशल ग्रुप द्वारा आचार्य विप्रणत सागर जी महाराज के आशीर्वाद से पर्यूषण पर्व सुगंध दशमी पर भगवान आदिनाथ जी की मोक्ष स्थली कैलाश पर्वत (अष्टापद) की परिक्रमा और कैलाश मानसरोवर की झांकी का निर्माण किया गया है।
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि झांकी का उद्घाटन आचार्य विप्रणत सागर संसघ के सान्निध्य में किया जाएगा। झांकी का 13 से 17 सितंबर तक अवलोकन किया जा सकेगा। झांकी निर्माण के सहयोगी प्रियंक जैन, अमित जैन गोलू एवं अरविंद जैन रहे हैं।