BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर जावद पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : जान हथेली पर रखकर बचाते हैं लोगों की.. <<     दतिया उपचुनाव: कार्यकर्ताओं के सम्मान पर आंच.. <<     शिवपुरी में कचरे के ढेर लगने की नौबत, सफाई.. <<     NEWS : दिशा बैठक में विकास कार्यों की हुई गहन.. <<     VIDEO NEWS: 'बेटी को इंसाफ दो'... नीमच में एबीवीपी का.. <<     VIDEO NEWS: फूलों की बारिश और आतिशबाजी के बीच अशोक.. <<     BIG NEWS : मल्हारगढ़ पुलिस की घेराबंदी में फंसा.. <<     KHABAR : भाजपा किसान मोर्चा नीमच की नई जिला.. <<     KHABAR : मेडल पहन बढ़े जीत के कदम, राज्य तैराकी.. <<     मुरैना से सबसे बड़ी खबर,चंबल नदी में अवैध रेत.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा,.. <<     देवास में किसानों का "ताला डालो-घेरा डालो".. <<     BIG NEWS : बच सकती थी जान? समय पर इलाज नहीं मिलने का.. <<     BIG NEWS : आईएएस, आईपीएस, आईएफएस को केंद्र की नसीहत,.. <<     KHABAR : नवागत डीआईजी सिमाला प्रसाद ने बड़वानी.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही राधा बाई यादव, परिवार में शोक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 11, 2024, 6:21 pm
REPORT : कलेक्टर ने ली सभी शासकीय विद्यालयों के प्राचार्याे की बैठक, जिले के सभी स्‍कूलों का परिणाम शत-प्रतिशत लाने के दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा की अध्‍यक्षता में बुधवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जिले के सभी शासकीय प्राचार्यों की बैठक में निर्देश दिए गए, कि जिले के सभी सी.एम.राइज, उत्‍कृष्‍ट व मॉडल स्‍कूलों का रिजल्‍ट शत-प्रतिशत देना सुनिश्चित करें। कम परिणाम वाले स्‍कूल के प्राचार्यों को शत-प्रतिशत परिणाम लाने के आदेश दिए। कलेक्‍टर चंद्रा ने कहा, कि जो शिक्षक अच्‍छा काम करेंगे, शिक्षण प्रणाली में सुधार लाएंगे एवं अपने विद्यालय में नवाचार करेंगे, उन्‍हें जिला स्‍तर पर सम्‍मानित किया जाएगा व उनके नाम आगे राज्‍य तथा राष्‍ट्र स्‍तर तक पहुंचाए जाएंगें, ताकि उन्‍हें सम्‍मानित किया जाए, जिससे प्रदेश में हम एक मिसाल कायम कर सके। 

कलेक्‍टर चंद्रा ने समस्‍त प्राचार्यों को निर्देश दिए  कि अपने विद्यालय में कमजोर छात्र-छात्राओं पर विशेष ध्‍यान दे, ताकि विद्यालय का रिजल्‍ट शत-प्रतिशत प्राप्‍त हो, वे उसके लिए रणनीति बनाए जिम्‍मेदारी ले, कि कमजोर बच्‍चा भी अच्‍छा परिणाम लाएं। विद्यार्थियों व शिक्षकों की उपस्थिति नियमित व समय पर उपस्थित हो यह सुनिश्चित करें एवं शिक्षकों का अनावश्‍यक अवकाश स्‍वीकृत न किया जावे। ऐसे विद्यार्थियों जिनको पढ़ाई की ज्‍यादा आवश्‍यकता है, उनकी एक्‍स्‍ट्रा क्लास लगाना सुनिश्चित करें और बच्‍चों को मोटिवेशन दे। शिक्षक हर माह में बच्‍चों के मासिक टेस्‍ट लें, प्रत्‍येक माह परिणाम का औसत निकाले और हर कक्षा के परिणाम की सूची बनाकर उपलब्‍ध करवाए। टेस्‍ट में जिन छात्रों का परिणाम 50 प्रतिशत से कम हो, उन बच्‍चों की पहचान कर सूची तैयार करे तथा उनके लिए निदानात्‍मक कक्षाएं संचालित करे, उन्‍हें प्रेरित कर, उन विद्यार्थियों पर विशेष ध्‍यान दें। कलेक्‍टर चंद्रा ने कहा कि समस्‍त स्‍कूलों में अच्‍छा, सामान्‍य व कम पढ़ने वालें बच्‍चों की जानकारी रखें और उनके चार से पांच छात्र-छात्राओं के ग्रुप बनाएं, जिसमें कम पढ़ने वाले बच्‍चें, अच्‍छा पढ़ने वाले बच्‍चों के साथ मिलकर पढ़े। जिससे, कि सभी स्‍कूलों का परिणाम शत-प्रतिशत प्राप्‍त हो। साथ ही सभी शिक्षक अनुशासन में रहे, समय से स्‍कूल पर उपस्थित हो, बच्‍चों को भी अनुशासन में रखे, उन्‍हें अच्‍छी शिक्षा प्रदान करें। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी सीके शर्मा एवं समस्‍त शासकीय विद्यालय के प्राचार्यगण उपस्थित थे ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE