BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर जावद पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : जान हथेली पर रखकर बचाते हैं लोगों की.. <<     दतिया उपचुनाव: कार्यकर्ताओं के सम्मान पर आंच.. <<     शिवपुरी में कचरे के ढेर लगने की नौबत, सफाई.. <<     NEWS : दिशा बैठक में विकास कार्यों की हुई गहन.. <<     VIDEO NEWS: 'बेटी को इंसाफ दो'... नीमच में एबीवीपी का.. <<     VIDEO NEWS: फूलों की बारिश और आतिशबाजी के बीच अशोक.. <<     BIG NEWS : मल्हारगढ़ पुलिस की घेराबंदी में फंसा.. <<     KHABAR : भाजपा किसान मोर्चा नीमच की नई जिला.. <<     KHABAR : मेडल पहन बढ़े जीत के कदम, राज्य तैराकी.. <<     मुरैना से सबसे बड़ी खबर,चंबल नदी में अवैध रेत.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा,.. <<     देवास में किसानों का "ताला डालो-घेरा डालो".. <<     BIG NEWS : बच सकती थी जान? समय पर इलाज नहीं मिलने का.. <<     BIG NEWS : आईएएस, आईपीएस, आईएफएस को केंद्र की नसीहत,.. <<     KHABAR : नवागत डीआईजी सिमाला प्रसाद ने बड़वानी.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही राधा बाई यादव, परिवार में शोक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 11, 2024, 6:24 pm
KHABAR : जागरूकता अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को दी एड्स की जानकारी, बोले- 1097 पर कॉल कर भी जान सकते हैं लक्षण व उपाय, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। नोडल अधिकारी जिला एड्स नियंत्रण समिति द्वारा बताया गया कि राष्‍ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन एवं म.प्र.राज्‍य एड्स नियंत्रण समिति के निर्देशानुसार प्रदेश में एच.आई.वी./ एड्स एवं यौन रोगों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जागरूकता अभियान के अंतर्गत लोह पुरूष सरदार वल्‍लभ भाई पटेल शासकीय उच्‍चतर मा.विद्यालय क्र. 2 में जिला एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण इकाई, विज्ञान क्‍लब एवं उमंग कार्यक्रम के अंतर्गत एच.आई.वी./ एड्स पर विद्यार्थियों को जानकारी दी गई।

एच.आई.वी. के सम्‍बंध में कहा जाता है कि जानकारी ही बचाव है। एच.आई.वी./ एड्स अभी भी लाइलाज है। कोई भी व्‍यक्ति एक बार एच.आई.वी. संक्रमित होने के बाद वह नेगेटिव नहीं होता है। इसके लिए जो उपचार उपलब्‍ध है उसके सहारे संक्रमित व्‍यक्ति लम्‍बे समय तक स्‍वस्‍थ्‍य जीवन यापन कर सकता है। एच.आई.वी./ एड्स क्‍या है, एच.आई.वी. चार कारणों से फैलता है । एच.आई.वी. का विन्‍डो पीरियड 6 सप्‍ताह से 12 सप्‍ताह का होता है। इस दौरान एच.आई.वी. की जॉच कराने में संक्रमण का पता नहीं लगता। इसके लक्षण, सावधानियॉ, भ्रांतियॉ, एवं उपचार इत्‍यादि के विषय में विस्‍तार से समझाया एवं इसके साथ ही यौन रोग, टी.बी. एवं हेपेटाइटिस के सम्‍बंध में भी जानकारी दी। एच.आई.वी./एड्स के लिए हेल्‍प लाइन नम्‍बर 1097 निरूशुल्‍क डायल कर जानकारी प्राप्‍त कर सकते है। इस दौरान मोनिका भटनागर, अर्चना दवे, स्‍कूल स्‍टाफ एवं छात्र उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE