मंदसौर। मध्य प्रदेश स्लेट पेंसिल कर्मकार कल्याण मंडल मंदसौर द्वारा बताया गया कि जिले के स्लेट पेंसिल उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु विशेष सिलिकोसिस जांच शिविर का आयोजन कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय चौधरी कॉलोनी मंदसौर में आयोजित किया है। जिसमें चिकित्सकों द्वारा 236 श्रमिकों की सिलिकोसिस से संबंधित जांच एवं निरूशुल्क दवाईया वितरीत की गई ।