भोपाल। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू (राजस्थान) की वक्ता राजयोगिनी उषा दीदी 3 दिवसीय भोपाल प्रवास पर 19 सितंबर को भोपाल आएंगी। यहां वो सफल एवं सुखी जीवन का आधार- गीता सार पर प्रवचन देंगी।
ब्रह्माकुमारीज ब्लेसिंग हाउस द्वारा नर्मदापुरम रोड स्थित उत्सव मैरिज गार्डन में 20 से 22 सितंबर तक प्रतिदिन शाम 6 से 8 बजे तक आध्यात्मिक प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें राजयोगिनी उषा दीदी श्रीमद्भागवत गीता के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालेंगी।
निदेशिका बी के डॉ. रीना दीदी ने बताया कि उषा दीदी ब्रह्माकुमारीज की ख्याति प्राप्त कुशल वक्ता हैं। उन्होंने रामायण एवं श्रीमद्भागवत गीता का गहन आध्ययन किया है एवं इनके आध्यात्मिक रहस्यों को बहुत ही सुंदर एवं सरल ढंग से प्रस्तुत करने में इन्हें महारत हासिल है।