BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर जावद पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : जान हथेली पर रखकर बचाते हैं लोगों की.. <<     दतिया उपचुनाव: कार्यकर्ताओं के सम्मान पर आंच.. <<     शिवपुरी में कचरे के ढेर लगने की नौबत, सफाई.. <<     NEWS : दिशा बैठक में विकास कार्यों की हुई गहन.. <<     VIDEO NEWS: 'बेटी को इंसाफ दो'... नीमच में एबीवीपी का.. <<     VIDEO NEWS: फूलों की बारिश और आतिशबाजी के बीच अशोक.. <<     BIG NEWS : मल्हारगढ़ पुलिस की घेराबंदी में फंसा.. <<     KHABAR : भाजपा किसान मोर्चा नीमच की नई जिला.. <<     KHABAR : मेडल पहन बढ़े जीत के कदम, राज्य तैराकी.. <<     मुरैना से सबसे बड़ी खबर,चंबल नदी में अवैध रेत.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा,.. <<     देवास में किसानों का "ताला डालो-घेरा डालो".. <<     BIG NEWS : बच सकती थी जान? समय पर इलाज नहीं मिलने का.. <<     BIG NEWS : आईएएस, आईपीएस, आईएफएस को केंद्र की नसीहत,.. <<     KHABAR : नवागत डीआईजी सिमाला प्रसाद ने बड़वानी.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही राधा बाई यादव, परिवार में शोक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 11, 2024, 6:41 pm
KHABAR : युवा कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा, विधायक राजन मंडलोई ने कहा- किसानों से ₹6000 प्रति क्विंटल सोयाबीन खरीदी जाए, पढे़ खबर 

Share On:-

बड़वानी। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विधायक राजन मंडलोई की मौजूदगी में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर किसानों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा। विधायक ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ज्ञापन देकर मांग है कि किसानों से सोयाबीन की फसल 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी जाए।


उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव के समय अपने घोषणा पत्र में झूठ बोला था कि चुनाव जीतने पर गेहूं का समर्थन मूल्य 2700 रुपए प्रति क्विंटल और धान का 3100 रुपए प्रति क्विंटल किया जाएगा। चुनाव जीत जाने के बाद सरकार ने ऐसा नहीं करके किसानों के साथ धोखा किया है। मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस की ओर से इसे लेकर प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।


युवक कांग्रेस नेता सचिन यादव ने कहा कि युवक कांग्रेस की और से किसानों की आर्थिक परेशानियों को लेकर सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा गया। भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में जो वादा किया था वह झूठा निकला है। लागत से भी कम दाम में फसल खरीदी जा रही है। मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र में सबसे अधिक सोयाबीन की फसल होती है। हमारी मांग है कि सोयाबीन की फसल ₹6000 प्रति क्विंटल के रूप में खरीदी जाए।


सरकार अपने वादों से मुकर रही है। किसान फसल आधारित बीमा नहीं होने से परेशान है। जिले में लगातार प्राकृतिक आपदा आने से किसानों को नुकसान हुआ है। भाजपा सरकार अगर हमारी मांगे नहीं मानेगी तो आने वाले समय में हम किसानों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगे। इस दौरान कांग्रेस नेता मनीष पुरोहित, राहुल राठौड़, बृजेश जगताप, हेमंत कुमरावत, मयंक सोलंकी, नितिन यादव, विशाल यादव, पार्षद बाबू भाई सहित अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE