मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग द्वारा बताया गया कि पोषण माह अभियान के तहत माह सितंबर को पोषण माह के रूप में मनाया जाना है। पोषण माह अभियान गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं, किशोरियों और 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को समग्र रूप से बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। गतिविधियों के आयोजन के क्रियान्वयन एवं पर्यवेक्षण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किये गए।