BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत सब.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर जावद पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : जान हथेली पर रखकर बचाते हैं लोगों की.. <<     दतिया उपचुनाव: कार्यकर्ताओं के सम्मान पर आंच.. <<     शिवपुरी में कचरे के ढेर लगने की नौबत, सफाई.. <<     NEWS : दिशा बैठक में विकास कार्यों की हुई गहन.. <<     VIDEO NEWS: 'बेटी को इंसाफ दो'... नीमच में एबीवीपी का.. <<     VIDEO NEWS: फूलों की बारिश और आतिशबाजी के बीच अशोक.. <<     BIG NEWS : मल्हारगढ़ पुलिस की घेराबंदी में फंसा.. <<     KHABAR : भाजपा किसान मोर्चा नीमच की नई जिला.. <<     KHABAR : मेडल पहन बढ़े जीत के कदम, राज्य तैराकी.. <<     मुरैना से सबसे बड़ी खबर,चंबल नदी में अवैध रेत.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा,.. <<     देवास में किसानों का "ताला डालो-घेरा डालो".. <<     BIG NEWS : बच सकती थी जान? समय पर इलाज नहीं मिलने का.. <<     BIG NEWS : आईएएस, आईपीएस, आईएफएस को केंद्र की नसीहत,.. <<     KHABAR : नवागत डीआईजी सिमाला प्रसाद ने बड़वानी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 11, 2024, 7:51 pm
NEWS : राजस्थान पेन्शनर समाज जिला शाखा के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम, विधायक आक्या ने की सहभागिता, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान पेन्शनर समाज जिला शाखा चित्तौडगढ स्थित परिसर के बाहर रोड साईड पर चन्द्रभान सिंह आक्या विधायक चित्तौडगढ के मुख्य आतिथ्य एवं पेन्शनर समाज के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दशोरा की अध्यक्षता मे सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया।
इस अवसर पर आक्या ने समस्त उपस्थित पेन्शनर्स वृक्षारोपण किया एवं ट्री-गार्ड लगाया। इस अवसर पर विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या को शाल, पगडी, एवं उपरना ओढा कर समस्त पेन्शनर्स की ओर से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन मे पेन्शनर समाज को अपनी ओर से तन-मन-धन से सम्पूर्ण सक्रिय सहयोग देने एवं पेन्शनर समाज की सभी आवश्यकताओ को पूर्ण करने का आश्वासन दिया।
अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दशोरा ने विधायक का स्वागत उद्बोधन दिया एवं पेन्शनर समाज के भवन संबंधी आवश्यकताओं एवं विस्तार की समस्त जानकारी दी।
कार्यक्रम में सुशीला लढ्ढा, सत्यनारायण ईनाणी ने पेन्शनर्स गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम मे वरिष्ठ उपाध्यक्ष भैरूशंकर व्यास, जिला मंत्री गिरिराज प्रसाद शर्मा, कोषाध्यक्ष यशवंत दशोरा, कार्यालय मंत्री रमेशचन्द्र दशोरा, मनोहरलाल सोनी, संयुक्त मंत्री सोहनलाल पाण्डया, सहित प्रदीप दीक्षित, मोहम्मद जफरूल्लाह, नेमीचन्द्र अग्रवाल, अल्लानुर खां, मोहम्मद हुसैन, लक्ष्मीलाल सोनी, लक्ष्मीलाल सेवरिया सहित पेन्शनर्स उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE