BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत सब.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर जावद पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : जान हथेली पर रखकर बचाते हैं लोगों की.. <<     दतिया उपचुनाव: कार्यकर्ताओं के सम्मान पर आंच.. <<     शिवपुरी में कचरे के ढेर लगने की नौबत, सफाई.. <<     NEWS : दिशा बैठक में विकास कार्यों की हुई गहन.. <<     VIDEO NEWS: 'बेटी को इंसाफ दो'... नीमच में एबीवीपी का.. <<     VIDEO NEWS: फूलों की बारिश और आतिशबाजी के बीच अशोक.. <<     BIG NEWS : मल्हारगढ़ पुलिस की घेराबंदी में फंसा.. <<     KHABAR : भाजपा किसान मोर्चा नीमच की नई जिला.. <<     KHABAR : मेडल पहन बढ़े जीत के कदम, राज्य तैराकी.. <<     मुरैना से सबसे बड़ी खबर,चंबल नदी में अवैध रेत.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा,.. <<     देवास में किसानों का "ताला डालो-घेरा डालो".. <<     BIG NEWS : बच सकती थी जान? समय पर इलाज नहीं मिलने का.. <<     BIG NEWS : आईएएस, आईपीएस, आईएफएस को केंद्र की नसीहत,.. <<     KHABAR : नवागत डीआईजी सिमाला प्रसाद ने बड़वानी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 11, 2024, 8:16 pm
NEWS : मंत्री पटेल वात्सल्य स्कूल में आयोजित गणपति महोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल, बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित, पढ़े खबर    

Share On:-

विदिशा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम विभाग के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल आज विदिशा के वात्सल्य स्कूल में आयोजित गणपति महोत्सव में शामिल हुए।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम विभाग के मंत्री एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पटेल स्कूल बैंड के साथ भगवान गणपति जी के मंच तक पहुंचने पर  विद्यालय परिवार द्वारा पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया गया।
मंत्री पटेल ने विद्यालय में बच्चों को संस्कारपूर्ण शिक्षा के साथ-साथ कलात्मक शिक्षा प्रदान की जा रही है जो कि छात्रों के बहुआयामी विकास के लिए बेहतर है, इसके लिए उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की सराहना की। इस दौरान उन्होंने कक्षा 12वीं एवं दसवीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम दो विद्यार्थियों को लेपटॉप प्रदाय किए गए।
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक, धार्मिक, देशभक्ति व पर्यावरण संरक्षण की प्रस्तुतियां जैसे- गणेश डांस, शिव योगा, वी सेल ओवर कम, क्लाशिकल डांस, अंबर से ऊंचा सेव एनवायरमेंट आदि मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। वात्सल्य गणपति मंच से छात्रों ने बताया कि पर्यावरण की रक्षा करना बहुत ही महत्वपूर्ण हैं, पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाकर ही हम अपने अच्छे जीवन की कल्पना कर सकते हैं, इसीलिए पर्यावरण संरक्षण हेतु हमें सतत् प्रयासरत रहना चाहिए।
इस अवसर पर राकेश सिंह जादौन, संदीप डोंगर सिंह एवं राजेश तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रमुख देवना अरोरा, नम्रता अरोरा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE