मनासा। परिवहन विभाग और प्रशासन ने मिलकर बुधवार को दोपहर 03 बजे से बसों की सघन चेकिंग का अभियान चलाया। विभाग के अधिकारियो ने मनासा-मंदसौर रोड पर बरडिया के समीप मुख्य सड़क पर जांच के दौरान कई बसें अनफिट पाई गई। किसी का इंश्योरेंस नहीं था तो किसी अन्य डाक्यूमेंट्स नहीं मिले। बसों में आग बुझाने वाले उपकरण नहीं थे। कौनसा यात्री किस प्रकार की ज्वलनशील सामग्री लेकर यात्रा कर रहा है इसकी जांच के लिए ड्राइवर एवं कंडक्टर को कोई प्रशिक्षण नहीं दिया गया। अनियमितता पाए जाने जाने पर करीब 10 से अधिक से बसों के चालान भी बनाए गए।