BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत सब.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर जावद पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : जान हथेली पर रखकर बचाते हैं लोगों की.. <<     दतिया उपचुनाव: कार्यकर्ताओं के सम्मान पर आंच.. <<     शिवपुरी में कचरे के ढेर लगने की नौबत, सफाई.. <<     NEWS : दिशा बैठक में विकास कार्यों की हुई गहन.. <<     VIDEO NEWS: 'बेटी को इंसाफ दो'... नीमच में एबीवीपी का.. <<     VIDEO NEWS: फूलों की बारिश और आतिशबाजी के बीच अशोक.. <<     BIG NEWS : मल्हारगढ़ पुलिस की घेराबंदी में फंसा.. <<     KHABAR : भाजपा किसान मोर्चा नीमच की नई जिला.. <<     KHABAR : मेडल पहन बढ़े जीत के कदम, राज्य तैराकी.. <<     मुरैना से सबसे बड़ी खबर,चंबल नदी में अवैध रेत.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा,.. <<     देवास में किसानों का "ताला डालो-घेरा डालो".. <<     BIG NEWS : बच सकती थी जान? समय पर इलाज नहीं मिलने का.. <<     BIG NEWS : आईएएस, आईपीएस, आईएफएस को केंद्र की नसीहत,.. <<     KHABAR : नवागत डीआईजी सिमाला प्रसाद ने बड़वानी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 11, 2024, 8:27 pm
KHABAR : कलेक्टर गुप्ता ने की टोंकखुर्द विकासखंड में किये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश, बोले- ‘’नल जल योजना’’ में हल्‍की शिकायत होने पर भी योजना हैण्‍ड ओवर नहीं लें, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने टोंकखुर्द विकासखंड में किये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा जनपद पंचायत सभाकक्ष टोंकखुर्द में आयोजित बैठक में की। बैठक में कलेक्टर गुप्ता ने सांसद/विधायक निधि के अपूर्ण कार्य, मनरेगा और नलजल योजना की समीक्षा कर कार्याे को शीघ्र में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत हिमांशु प्रजापति, सीईओ जनपद राजेश सोनी, जिला सांख्यकी अधिकारी अर्चना टोकेकर, पीएचई विभाग के अधिकारी, ग्राम सचिव, जीआरएस, एडीओ, पीसीओ नल जल योजना के ठेकेदार उपस्थित थे।    

कलेक्टर गुप्ता ने विकासखण्‍ड टोंकखुर्द में सांसद निधि, विधायक निधि और मनरेगा के तहत किये जा रहे निर्माण कार्याे की समीक्षा कर निर्माण कार्याे को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि समय-सीमा में कार्य पूर्ण न होने पर कार्यवाही की जायेगी। ग्राम पंचायत टोंककला में निर्माण कार्य अधूरे रहने और सरपंच द्वारा ग्राम पंचायत में पूर्व के कार्याे को नहीं होने देने पर कलेक्‍टर गुप्‍ता ने ग्राम पंचायत टोंककला के सरपंच को हटाने की कार्यवाही के निर्देश दिये। 

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने टोंकखुर्द विकासखण्‍ड में ‘’जल जीवन मिशन’’ के तहत किये जा रहे कार्याे की योजनावार समीक्षा कर निर्देश दिये कि किसी भी ग्राम पंचायत में नल जल योजना में हल्‍की शिकायत होने पर भी योजना हैण्‍ड ओवर नहीं लें। अपूर्ण योजना हैण्‍ड ओवर लेने पर सचिव पर कार्यवाही की जायेगी, जिन ग्राम पंचायतों में लम्‍बे समय से ‘’नल जल योजना’’ का कार्य लम्बित है, वहां संबंधित ठेकेदार पर कार्यवाही करें। ग्राम फतेपुर खेड़ा में ‘’नल जल योजना’’ में सही कार्य नहीं करने, सचिव के मना करने पर भी ठेकेदार द्वारा मनमानी से कार्य करने पर ठेकेदार को ब्‍लेक लिस्‍ट करने का नोटिस जारी करने और संबंधित सब इंजीनियर योगेश जैन को एक माह का वेतन काटने संबंधित शोकाज नोटिस जारी करने और विभागीय जांच के निर्देश पीएचई अधिकारी को दिये। ग्राम पंचायत कलमा में प्रगतिरत नल जल योजना की जानकारी नहीं देने पर ग्राम पंचायत कलमा सचिव का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये और ग्राम पंचायत में आबादी में आने वाले छूटे हुए घरों में कनेक्‍शन देने के निर्देश दिये।    

कलेक्टर गुप्‍ता ने ‘’नल जल योजना’’ की समीक्षा कर सभी प्रगतिरत योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्‍होंने नल जल योजनाओं की सतत् मॉनिटरिंग के निर्देश सचिव एवं रोजगार सहायक को दिये। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि पानी को व्‍यर्थ बहाने वालों पर सख्‍ती से कार्यवाही करें। जिस गति से हम पानी का दोहन कर रहे हैं, भविष्‍य में हमें पानी नहीं मिलेगा। इसलिए जल जीवन मिशन के स्‍त्रोतों के पास रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाये। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत जल कर की वसूली करें। एक बार योजना हेण्‍ड ऑवर होने के बाद सारे कार्य संबंधित पंचायत को ही करना है। कर वसूली के पैसों से ही पंचायत को योजना का संचालन करना है। जलकर नहीं वसूलने पर संबंधितों पर कार्यवाही की जायेगी। जल जीवन मिशन में सामुदायिक भवन, पंचायत भवन, आंगनवाडी और अन्‍य शासकीय भवनों में भी कनेक्‍शन लें। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि लोक सेवा ग्‍यारंटी के तहत सचिव लम्बित आवेदनों का निराकरण करें। समय-सीमा में कार्य नहीं करने पर संबंधित सचिव पर फाइन लगाई जायेगी।    

कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि टोंकखुर्द विकासखण्‍ड की ग्राम पंचायतों में मियॉवाकी पद्धती से पौधा रोपण करें। ग्राम पंचायतों में वर्षा के जल के संचय के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि ‘’मेरी शाला सम्पूर्ण शाला’’ अभियान के तहत पंचायत माध्‍यमिक स्‍कूलों को गोद ले, जनभागीदारी से स्‍कूलों के लिए फर्नीचर उपलब्ध करायें। उन्‍होंने कहा कि मेरी शाला सम्पूर्ण शाला अभियान सभी ग्राम पंचायतों में फरवरी 2025 तक पूर्ण कर लिया जाये। कलेक्‍टर गुप्‍ता विकासखण्‍ड की प्रत्‍येक ग्राम पंचायत में बोरीबंधान कार्य करने के निर्देश दिये। उन्‍होंने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में बोरीबंधान का कार्य 15 अक्‍टूबर तक कर लें। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए पूर्व से निर्मित जल संरचनाओं में यूजर्स ग्रुप के माध्यम से एवं निजी खेत तालाबों में मछली के बीज छोड़ने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि मत्‍स्‍य पालन को प्रमोट करें, इससे खेत तालाब बढ़ेगे और पानी का संचय भी होगा। 

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने राजस्‍व अभियान के तहत किये जा रहे समग्र से खसरा लिंक ई-केवायसी की समीक्षा कर शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्‍होंने कहा कि समय-समय पर अलग-अलग कार्य के लिए ई-केवायसी का कार्य किया जाता है, इसलिए पंचायत में जितने भी समग्र आईडी है सभी का ई-केवायसी का कार्य कर लें।   कलेक्‍टर गुप्‍ता ने निर्देश दिये कि सोयाबीन फसल काटने के बाद एक माह का अभियान चलाएं और जिन खेतों की तार फैंसिंग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़कों के पास लगी है उन्‍हें पीछे करें। जो नहीं मानते हैं पटवारी उनके खेत की नप्‍ती कर फैंसिंग को पीछे करवाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE