खाचरौद। ग्राम कनवास खाचरोद जनपद पंचायत क्षेत्र की अखबारों की सुर्खियां में रहने वाली पंचायत कनवास पंचायत में शांतिपूर्ण तरीके से उपचुनाव सम्पन्न हुआ। कनवास पंचायत के सरपंच पद के लिए दो मतदान केंद्रों पर 77.23 प्रतिशत मतदान हुआ जो सुबह 7 बजे शुरू हुए मतदान पर निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार सुभाष कुमार सुनेरे की नीगरानी में प्रशासन की टिम जीसमे सुरक्षा की दृष्टिगत थाना प्रभारी धनसिंह नलवाया, एसआई स्पेक्टर संतोष यादव, शांतिलाल मौर्य पुलिस बल व राजस्व पटवारी अजय परमार,सचिव दुर्गालाल मकवाना एवम सहायक सचिव ईश्वर लाल परमार ग्राम कोटवार मुकेश, मनोज, पंचायत भ्रत्य रामेश्वर डायना आगनं वाड़ी कार्यकर्ता सहायिका की मदद से 77.23 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल मतदाता 1342 में से 1039 ने मतदान का उपयोग किया, जीसमें गांव की सबसे बुजुर्ग महिला मतदाता 90 वर्षीया सीता बाई पति मोडीराम ने मतदान डाला, जीसके नीर्वाचन अधिकारी सुभाष कुमार व सभी अधिकारियों ने फोटो खीचवाकर मतदान जागरूकता का संदेश भी दिया। कनवास के मतदान केंद्र 158 कनवास पर पुरूष 282, महिला 250 कुल 532 मतदान केंद्र 157 कनवास, पुरूष 274, महिला 233 कुल 507 कुल 1039 मतदाता ने अपने मतों का उपयोग कर सरपंच पद के 4 उम्मीदवार बाबूलाल, मुकेश कुमार, राहुल चोटाला रामचंद्र परमार के भाग्य को बटन दबाकर कैंद किया जो 15 सीतम्बर को खाचरोद सामुदायिक भवन में खुलेगा।