खरगोन। जिले के गोगावां में भारतीय किसान संघ ने अतिवृष्टि से हो रही फसलों की नुकसानी का सर्वे सहित फसलों के समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर तहसील स्तरीय प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। रैली के रुप में तहसील कार्यालय पहुंचे यहां किसानों ने तहसीलदार सुंदरलाल ठाकुर को 11 सुत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंप इनके निराकरण की मांग की।
भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष सदाशिव पाटीदार ने बताया ज्ञापन में लंबे समय से लगातार हो रही बारिश के कारण खेतों में जलभराव होकर फसलें खराब हो गई है, इनका सर्वे कराया जाए, 8 अक्टूबर से सीसीआई द्वारा समर्थन मूल्य पर कपास खरीदी शुरु कि जाए, कृषि उपज मंडी गोगावां को खरीफ एवं रबी सीजन दोनो सीजन को चालु करवाया जाए, सोयाबीन का भाव 6 हजार और कपास का भाव 10 हजार रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी कि जाए, किसानों को सिंचाई के लिए 12 घंटे सतत बिजली सप्लाय कि जाए, सुअरों एवं अन्य जंगली जानवरों से फसलों को बचाने का प्रबंध किया जाकर नुकसानी का मुआवजा दिया जाए, सरकार की घोषणा अनुसार 2700 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदी की जाए। जैसी मांगें शामिल है। यदि किसानों की मांगे पूरी नहीं हुई तो हम इससे भी बड़ा आंदोलन करेंगे।