जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में प्रेमी जोड़े द्वारा एक साथ जहर खाकर आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जालिम जमाना को अलविदा कहने के लिए दोनों ने एकसाथ जहर का सेवन कर लिया। जहर सेवन से प्रेमिका की मौत हो गई और प्रेमी किसी तरह बच गया। उसे गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार जारी है।
घटना जबलपुर जिले के दिनारी खमरिया गांव की है, जहां प्रेमी जोड़े ने एक साथ जहर खा लिया। बताया जाता है कि प्रेमी जोड़े शादी करना चाहते थे लेकिन परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया था। इसी से नाराज होकर दोनों ने घातक कदम उठा लिया। पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रेमिका की मौत के बाद परिजन प्रेमी युवक के परिवार पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है। वहीं गांव में दोनों को लेकर ही चर्चा हो रही है। दोनों किस धर्म और समुदाय के थे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।