दतिया। चंबल अंचल के साथ ही दतिया शहर और ग्रामीण इलाकों मे बीते रोज से लगातार बारिश का कहर जारी हैं। इसी के चलते शहर में झमाझम बारिश हो रही है। देर रात से रुक रुक कर हो रही बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया है। सितंबर माह में एक पखवाड़े के ब्रेक के बाद अब बीते रोज से रिकॉर्ड बारिश हो चुकी है।बीती रात से हो रही तेज बारिश से शहर के तालाब ,नाले लबालब होकर सड़क पर भर गया हैं। निचले क्षेत्र में घरों में भरा है लोगों के ड्राइंग रूम में घुसा पानी, देर रात से रुक रुक कर हो रही बारिश से पूरा शहर जलमग्न हैं। सड़कों चौराहों पर भरा पानी,हर बार की तरह नगरपालिका असहाय नजर आ रहा है। कॉलोनियों और घरों में भरा है लेकिन उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है।वही भांडेर रोड सीतासागर तालाब हुआ ओबरफ्लो।सीतासागर तालाब का पानी सड़कों पर पहुंचा। उनाव और भांडेर रोड़ पर बह रही पानी की तेज धार,कई दुकानों और घरों में भर गया बारिश का पानी, सीतासागर तालाब ओबरफ्लो होने से आस पास के लोगों ने घर खाली करने में जुटे हुए हैं।बारिश से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, डीपार, सिनावल, थरेट के बाहर और सरकारी कार्यालयों के परिसरों में जलभराव हो गया।
बारिश होने से ग्रामीण इलाकों में चारों ओर भरा नदी का पानी, जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
नदी के पानी ने गांव को चारों तरफ से घेर लिया है।ग्रामीणों के घरों में पानी भर गया। जिससे खाने पीने का सामान कपड़े कुछ भी सुरक्षित नहीं बचा।वहीं रजक समाज का डेरा भी पूरी तरह पानी में डूब गया। ग्रामीणों के मुताबिक पानी का इतनी तेज बहाव है की 4 फीट पानी की धार चल रही है। ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए सड़कों पर आ गए हैं। किसानों ने मवेशियों को सड़क पर कर लिया हैं।ग्रामीणों इलाकों में खाने पीने का कोई सामान नहीं है और पानी जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है।