नागदा। मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटो से हो रही तेज बारिश धीरे धीरे मुसीबत का सबब बन रही है वही बात करे उज्जैन जिले की नागदा तहसील की तो चंबल नदी पर बना चामुंडा माता मंदिर आधे से ज्यादा जलमग्न हो चुका है धीरे धीरे पानी का लेबल बड़ रहा है बारिश से मध्यप्रदेश में बाड़ जैसे हालात बने हुए है इसी को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आपात काल बैठक भी बुलाई है। जिसमे सभी उच्च अधिकारियों को उपस्थित होने के लिए कहा गया है बारिश से कई नगरों में स्कूलों की छुट्टियों के आदेश भी जारी किए गए है।