नीमच। पुलिस कप्तान अंकित जायसवाल ने बुधवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो संदेश शेयर किया है। वीडियो के माध्यम से एसपी ने जिले वासियों को आगामी सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है। जिले में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों के आयोजकों से भी अपील की है कि अपने वॉलंटियर के माध्यम से सभी आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाए।
उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी को नहीं फैलाने की भी गुजारिश की गई है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई आपराधिक तत्व त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था को प्रभावित करता है तो ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। गौरतलब है कि गणेश पंडाल के आयोजकों और अन्य आयोजकों की पुलिस पहले ही बैठकें लेकर निर्देशित कर चुकी है।