नरसिहंपु ज़िले में लगातार हो रही बारिश को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर शीतला पटले ने सभी नागरिकों से अपील की है कि बाढ़ प्रभावित तथा जलभराव वाले संभावित निचले स्थानों से सुरक्षित ऊंचे स्थानों की ओर चले जायें। नजदीकी जिलों में भी वर्षा हो रही है। कलेक्टर पटले ने जिला प्रशासन तथा पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नागरिकों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए बाढ़ प्रभावित एवं जलभराव वाले संभावित स्थानों/ ग्रामों के नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
पुल- पुलिया, नदी- नाले पार नहीं करने की अपील-
कलेक्टर ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि लगातार हो रही वर्षा के कारण जिन पुल, पुलियों, रपटों के ऊपर से पानी बह रहा हो, उन्हें पार करने की कोशिश क़तई ना करें। उन्होंने नागरिकों से यह भी अपील की है कि बहुत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकले तथा उन मार्गों से नहीं जाएं जिन मार्गाे की नदी नालों पर बने पुलों पर पानी होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से बंद किया गया है। आवश्यक होने पर आवागमन के लिए सुरक्षित मार्गों का उपयोग करें।