कुकड़ेश्वर। मनासा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बकक्या खेड़ा को जोड़ने वाली 1 किलोमीटर लंबी सड़क का भूमि पूजन विधायक अनिरूद्ध माधव मारू ने किया। इस अवसर पर विधायक मारू ने कहा कि लंबे समय से इस सड़क की मांग उठ रही थी, लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने मुझे अवसर दिया और मैंने वादा निभाया। इस सड़क का निर्माण कार्य दो माह में पूरा हो जाएगा। आपका सहयोग हमेशा पार्टी को मिलता रहे और भी जो काम बचे हैं, वे इन चार सालों में पूरे किए जाएंगे।
इस कार्यक्रम में भोनी शंकर पाटीदार, राकेश जैन, गोपाल गुर्जर, कैलाश पुरोहित, चंदन देवड़ा, नरेंद्र मालवीय, गोविंद सोनी, जीतू जागीरदार, विजय दांगड़, दीपक मरच्या, गोपाल दायमा, सत्तू मंडवारिया, भगवान भोई, सरपंच दिलखुश मानक अहिरवार, किशोर धनगर, कन्हैयालाल रावत सहित अनेक पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और ग्राम बकक्या खेड़ा के ग्रामीणजन, माताएं और बहनें उपस्थित थीं।
विधायक माधव मारू ने रामपुरा-मनासा रोड से ग्राम बकक्या खेड़ा को जोड़ने वाली लिंक पक्की सड़क का भूमि पूजन कर ग्रामवासियों को बड़ी सौगात दी। इस सड़क का निर्माण 92.84 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। ग्रामीणों ने लंबे समय से इस सड़क की मांग की थी और अब विधायक माधव मारू ने इस मांग को पूरा किया है।