भानपुरा। नगर में अनंत चतुर्दशी के दिन नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा गणपति जी की मूर्ति को गलत तरीके से नदी में विसर्जन करने का वीडियो वायरल हुआ है, जिस पर समस्त हिन्दू समाज बड़े छोटे महादेव के पास पुलिया के पास एकत्रित हुए थे है। सनातन धर्म मंडल भानपुरा के संरक्षक योगी प्रकाश नाथ महाराज ने भी मौके पर पहुंचकर अधिकारियों से चर्चा कर कार्रवाई की मांग की थी। संबंधित कर्मचारी द्वारा की गई लापरवाही को अधिकारियों ने संज्ञान लिया और निलंबन के आदेश जारी किए। निलंबन अवधि में कर्मचारी को शासन नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते का भुगतान किया जावेगा एवं निलंबन अवधि में मुख्यालय नगर परिषद भानपुरा होगा।