BREAKING NEWS
REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प,.. <<     NEWS : पॉलीहाउस अनुदान के नाम पर ठगी से सावधान,.. <<     KHABAR : उज्जैन में हर महीने 2 हजार डॉग बाइट के.. <<     VIDEO NEWS: बारिश का इंतजार खत्म!,मध्य प्रदेश में फिर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 19, 2024, 10:46 am
KHABAR : शंकरगढ पहाड़ी पर कलेक्‍टर गुप्‍ता ने स्‍कूली छात्र/छात्राओं के साथ किया पौधा रोपण, उपस्थितों को बताया पर्यावरण का महत्व, दिलाया सुरक्षा का संकल्प, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता ने शंकरगढ पहाडी पर स्‍कूली छात्र/छात्राओं के साथ पौधा रोपण किया। पौधा रोपण कार्यक्रम में कलेक्‍टर गुप्‍ता ने स्‍कूली छात्र/छात्राओं को वर्षा के जल को संचय करने के लिए रैन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्‍टम और बोरी बंधान के संबंध में विस्‍तार से जानकारी दी। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि पर्यावरण के प्रति अभी से जागरूकता जरूरी है। अभी से हम पर्यावरण को बचाना सीखेंगे तो यह आदत में आ जायेगा। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने पौधा रोपण के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्‍यक दिशा-निर्देश भी दिये।

पौधा रोपण शिक्षा, वन, उद्योग और राजस्‍व विभाग के समन्‍वय से किया गया। जिसमें विभिन्‍न विभाग के अधिकारियों, स्‍कूल के छात्र/छात्राओं, टीएसीसी लिमि‍टेड के प्रतिनिधियों ने शीशम, पारस पीपल, करंज, सीताफल, आंवला, चम्‍पा, चमेली, निंबू, कटार और बादाम के पौधे रोपे। शंकरगढ पहाड़ी पर पौधारोपण के लिए टीएसीसी लिमि‍टेड द्वारा 05 हजार पौधे उपलब्‍ध कराये गये है।   

पौधारोपण के दौरान सीईओ जिला पंचायत हिमांशु प्रजापति, डीएफओ प्रदीप मिश्रा, एसडीएम बिहारी सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी, डीपीसी, उद्योग विभाग के अधिकारी, टीएसीसी लिमिटेड से अनुप नैयर, सतीष सैनी, डॉ. मोहित दशोरा सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE